कोंडागांव__
फागु यादव
*कोंडागांव, 30 मार्च 2025:* कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हुए 70 करोड़ की लागत से 50 किमी सड़क, पुल और पुलिया के निर्माण कार्य की स्वीकृति दी। इन कार्यों की स्वीकृति के बाद ग्रामीणों ने खुशी से फोन पर अपनी आभार व्यक्त किया।
लता उसेंडी ने बताया कि पिछले 15 महीनों में उनकी सरकार ने कोंडागांव क्षेत्र में 15 सड़क और पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को पूरा किया है, जिसकी कुल लागत लगभग 70 करोड़ रुपये है। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस बजट में योगदान दिया।
लता उसेंडी ने कहा कि ये सड़क और पुल-पुलिया कई वर्षों से ग्रामीणों की मांग थी, लेकिन इससे पहले के जनप्रतिनिधियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया था। अब उनकी सरकार ने इस मांग को पूरा किया है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी और क्षेत्र का विकास होगा।
कई सालों से लंबित इन विकास कार्यों में निम्नलिखित प्रमुख सड़कें और पुल-पुलिया शामिल हैं:
लेमडी से सामपुर रोड तक 3 किमी रोड पुलिया
नेवता से जूनापानी रोड 4 किमी
मालकोट बड़ेपारा से किवईबालेंगा रोड तक 3 किमी
चालका से चोडंग तक 4 किमी सड़क पुल-पुलिया
दारूभट्ठी से खूबडोबरा तक 3 किमी सड़क पुल-पुलिया
हीरावंडी से बालेगा तक 4 किमी सड़क पुल-पुलिया
इसके अलावा, कोंडागांव और माकडी ब्लॉक में अन्य कई विकास कार्यों की भी स्वीकृति मिली है, जिनकी कुल लंबाई 50 किमी है।
यह कदम कोंडागांव क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और ग्रामीणों को बेहतर परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं प्रदान करेगा।
