कोंडागांव__
फागु यादव
*कोंडागांव, 30 मार्च 2025:* नगर पालिका परिषद ने घोषणा की है कि 30 और 31 मार्च को कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि नगरवासी अपनी जलकर, समेकित कर और अन्य टैक्स का भुगतान समय रहते कर सकें। नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने इस संबंध में बयान जारी किया और नगरवासियों से अपील की है कि वे मार्च के अंतिम दिन तक अपने सभी प्रकार के टैक्स का भुगतान कर लें।
साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नगरवासी निर्धारित समय तक टैक्स नहीं पटाएंगे, तो इसके बाद कार्यवाही की जा सकती है।
लोगों की सुविधा के लिए रविवार (30 मार्च) और ईद उल फितर के शासकीय अवकाश के बावजूद नगर पालिका के राजस्व शाखा के कर्मचारी अपने कर्तव्यों पर डटे रहेंगे और टैक्स भुगतान की प्रक्रिया जारी रखेंगे।
नगरवासी इस अवसर का लाभ उठाकर अपने बकाया टैक्स का भुगतान कर सकते हैं।
