यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
*छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की मांग का असर*
*जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर ने जारी किया आदेश*
*एसोसिएशन ने जताया जिला शिक्षा अधिकारी का आभार*
कांकेर -छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कांकेर द्वारा सौंप गए ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर अशोक पटेल ने भीषण गर्मी को देखते हुए कांकेर जिले में भी 1 अप्रैल से प्रातः कालीन स्कूल संचालन संबंधी आदेश प्रसारित कर दिया है । एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वाजिद खान,प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी, जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला,जिला सचिव संतोष जायसवाल,संगठन सचिव नितेश उपाध्याय,मीडिया प्रभारी कृष्णेंदु आइच ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के ज्ञापन क्रमांक/एफ -5-39/2017/2020/दिनांक 01.07.2018 द्वारा जारी निर्देश के तहत् प्रदेश के विद्यालयों में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए प्रातःकालीन शाला संचालन किये जाने संबंधी निर्देश जारी किए गए थे।इसके परिपालन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रातः कालीन शाला संचालन हेतु आदेश प्रसारित कर दिया गया था।संघ प्रतिनिधिमंडल द्वारा कांकेर जिले में भी इस बाबत् शीघ्र आदेश प्रसारित किये जाने के साथ साथ स्थानीय परीक्षा के समय में परिवर्तन करने की मांग किए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने एसोसिएशन की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज ही कांकेर जिले में प्रातः कालीन शाला संचालन संबंधी आदेश जारी कर दिया। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई पूरी कार्यवाही पर आभार व्यक्त किया है।
