यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर। कल रविवार को मनाए जाने वाले झूलेलाल जयंती त्योहार के उपलक्ष में आज जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा समाज के अन्य उत्साही सदस्यों ने मिलकर
न केवल अपने मंदिर की संपूर्ण साफ़ सफ़ाई सवेरे- सवेरे कर दी
बल्कि आसपास तालाब परिसर एवं सड़क की सफ़ाई भी जोर दार तरीक़े से कर दी, जिससे आसपास का सारा माहौल पवित्र हो गया। इस सामाजिक कार्य में सक्रिय भाग लेने वाले समाज सदस्यों में “जन सहयोग “अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा राजकुमार फव्यानी ,सुनील वासवानी ,अमर मोटवानी ,संजू मोटवानी, सच्चानंद भाषवानी, प्रेम फव्यानी, रमेश जवरानी, दीपक पंजवानी, सुनील मोटवानी, सिंधी महाराज लखन लाल शर्मा ,जगदीश मोटवानी का सहयोग उल्लेखनीय रहा। महिलाओं एवं बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी प्रस्तुत की।इस अवसर पर उपस्थित समाज सदस्यों के सामने राजकुमार फव्यानी ने सूचना दी कि कल सवेरे रविवार को 8:30 बजे झूलेलाल मंदिर में प्रार्थना पूजा आराधना होगी तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा । दोपहर में पुराने कम्युनिटी हॉल में लंगर का कार्यक्रम है तथा शाम में प्रतिवर्ष की तरह जुलूस आदि कार्यक्रम परंपरा के अनुसार संपन्न किए जाएंगे। सबसे निवेदन है कि अपने पवित्र त्यौहार को पूरी पवित्रता तथा भक्तिभाव से मनायें।
