यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
दिनाँक 28 मार्च 2025 को सोमनाथ नाग उम्र 40 वर्ष निवासी हसलनार को रक्त की कमी के कारण जिला अस्पताल कोंडागाँव में भर्ती कराया गया था जिनको A+ रक्त की तत्काल आवश्यकता थी जिसकी जानकारी मिलते ही भारतीय थल सेना में सेवारत सैनिक उमेन्द्र मरकाम जो कि छुट्टियों में अपने गृह ग्राम चिपावंड आए हुए थे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर जरूरतमंद को रक्तदान किया
l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020 में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला इकाई कोंडागाँव का गठन हुआ है तब से जब भी किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होती है तत्काल पूर्व सैनिक और सेवारत सैनिक रक्तदान करने पहुंचते हैं l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा अपील किया जाता है कि रक्तदान कीजिये और मानवता के हित में काम कीजिये l
