विनोद जैन
बालोद । भारतीय जनता पार्टी के जिला कोर कमेटी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों मंडल अध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक भाजपा जिला कार्यलय में आहूत की गई जिसमें आगामी 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा के ग्राम मोहभट्टा में देश के यशस्वी प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी का आगमन एवं विभिन विकास कार्यो का भूमिपूजन शिलान्यास किया जाएगा जिनके आगमन एवं बालोद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के सभी जनप्रतिनिधियों का आगामी दिनों में विजय सम्मान का एक कार्यक्रम रखने की योजना बनाई गई जिले में मीले जीत को लेकर जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि यह जीत के बाद हमारी जिम्मेदारी अधिक बढ़ी है सभी जनप्रतिनिधि जनता से सरोकार रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वन पर सक्रिय रहेंगे और लोगो तक उसका लाभ पहुंचाने हरपल तैयार रहेंगे बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशवंत जैन पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू यज्ञदत्त शर्मा देवलाल ठाकुर अभिषेक शुक्ला राकेश छोटू यादव ठाकुरराम चंद्राकर तारिणी साहू तोमन साहू सरस्वती टेमरिया दिनेश सिन्हा प्रतिभा चौधरी कमलेश सोनी प्रमोद जैन लाल निवेन्द्र सिंह मोहन्तीन चौरका कुंती देवांगन विजय सोनकर सहित सभी मंडल के अध्यक्ष महामंत्री एवं जनप्रतिनिधि जिला के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे
