केन्द्रीय विद्यालय कोण्डागांव का परीक्षा परिणाम घोषित, नवमी का परिणाम 70%

कोंडागांव ____

फागु यादव

*कोण्डागांव, 27 मार्च 2025:* केन्द्रीय विद्यालय कोण्डागांव का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को शासन के नियमानुसार अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया है। वहीं, कक्षा नवमी का परीक्षा परिणाम 70% रहा, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय में परीक्षा परिणाम की घोषणा के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। सफल विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता का कारण बताया। विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं और आगे की कक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

विद्यालय के प्राचार्य नंदकिशोर वासनिक ने बताया कि जल्द ही विद्यालय को नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए भवन का कुछ कार्य शेष है, और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विद्यालय को वहां शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए भवन में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी शिक्षा और विकास में सहायता मिलेगी।

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से सहयोग की अपील की और विद्यार्थियों को आगामी सत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Express MPCG