यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन का सातवां चरण का शुभारंभ
किया जा रहा है l अग्निवीर एवं अन्य फोर्स के पदों की भर्ती को मद्देनजर देखते हुए दिनांक 30 मार्च 2025 दिन रविवार समय सुबह 5:30 बजे से सुबह 7:00 तक प्रतिदिन स्थान विकास नगर स्टेडियम कोंडागांव में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा जिससे कि कोंडागाँव जिले से अधिक से अधिक संख्या में युवक एवं युवतियों का अग्निवीर एवं अन्य अन्य फोर्स के पदो में चयन हो सके l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव, नौजवान युवक एवं युवतियों से अपील करता है कि दिनांक 30 मार्च 2025 दिन रविवार समय सुबह 5:30 बजे स्थान विकास नगर स्टेडियम पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए पंजीयन कराये और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान दे l निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में पंजीयन कराने से संबंधित जानकारी के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा (9131765297) एवं कोण्डागाँव जिला अध्यक्ष सूरज यादव (9955916467) से संपर्क करें l
