*सिंध के सरताज शहीद हेमू कालाणी की जयंती संपन्न*


,,,,,,,,
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । शहर के सिंधु समाज तथा सहयोगी संगठन “सुनहरे क़दम ” द्वारा 23 मार्च की शाम को स्थानीय गांधी चौक में अमर शहीद हेमू कालाणी की जन्म जयंती मनाई गई, जिसमें समाज के बुजुर्गों, सज्जनों ,महिलाओं एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया । उल्लेखनीय है कि सिंध के सरताज आज़ादी की लड़ाई के क्रांतिकारी हेमू कालाणी ने मात्र 19 वर्ष की आयु में अंग्रेज़ों के विरुद्ध क्रांति में भाग लिया था और हंसते हुए फांसी पर चढ़ गए थे । उनकी याद में सिंध समाज द्वारा प्रतिवर्ष उनका शहीदी दिवस तथा जन्मदिवस मनाया जाता है ।आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम अमर शहीद हेमू कालाणी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, दीप प्रज्वलित किए गए । तत्पश्चात समाज के सज्जनों ने उनके जीवन पर प्रेरक वक्तव्य दिए। कार्यक्रम में आसपास के लोग तथा नेशनल हाईवे से आना-जाना कर रहे राहगीर भी उत्सुकतावश शामिल हो गए। समाज द्वारा सभी को प्रसाद जलपान पेश किया गया ,जिसे सब ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया । सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा साथियों ने इस सादगीपूर्ण समारोह में उत्साह- -जनक भागीदारी निभाई। समाज के महिला विंग के लोकप्रिय संगठन “सुनहरे क़दम” की ओर से अध्यक्ष सुनीता मोटवानी पायल मोटवानी,कशिश नैनानी,महक रामानी,विजया असरानी,दीपा जवरानी ने महिलाओं का प्रतिनिधित्व किया। उपस्थित सज्जनों में सिंध समाज के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर लख्मीचंद लालवानी, उपाध्यक्ष बलराम फब्याणी, संजय मंशानी, संजू मोटवानी, राकेश मोटवानी, दीपक पंजवानी, संजू रामानी, विक्की सेवानी, जवरानी आदि ने अपना सक्रिय सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Express MPCG