*हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान बिलासपुर में किंडरगार्डन ग्रेजुएशन डे बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया*

बिलासपुर,

रिपुदमन सिंह बैस

बिलासपुर @किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे छोटे बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, जो उनकी प्रारंभिक शिक्षा की समाप्ति और औपचारिक स्कूली शिक्षा की शुरुआत का प्रतीक है। दुनिया भर में कई स्कूल इस दिन को बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाते हैं। इसी तारतम्य में हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान बिलासपुर में किंडरगार्डन ग्रेजुएशन डे बड़े ही हर्षोल्लास एवम धूमधाम से मनाया गया ।

किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया, जहां मुख्य अतिथियों एवम बच्चों द्वारा दीपप्रज्वलित करके आज के समारोह का शुभारंभ किया गया ।सर्वप्रथम बच्चो ने भगवान की स्तुति में गीत गाए तत्पश्चात नृत्य प्रस्तुति की गई और इस महत्वपूर्ण अवसर पर बच्चों द्वारा भरपूर जश्न मनाया गया । सभी बच्चों ने मिलकर मंच पर रेम्पवॉक किया यह समारोह न केवल बच्चों के लिए, बल्कि उनके परिवारों और समुदाय के लिए भी एक यादगार अनुभव था। स्कूल की प्रधानाचार्या ने बच्चो को प्रमाणपत्र भेट कर बधाई दी । आज के समारोह के मुख्य अतिथी रही हॉलीक्रॉस (मिड इंडिया प्रोविंशियल )सिस्टर डायना चित्तूर लालखदान सरपंच श्रीमती पूजा विक्की निर्मलकर , वार्ड नंबर 43 के पार्षद सुर्यकिशोर राज स्कुल की प्राचार्या डॉ सिस्टर क्लेरिटा डीमेलो मैनेजर सिस्टर लूसी ,सिस्टर अजेया ,एवम सिस्टर नीलिमा थी ।अंत मे सभी अभिभावकों को स्वल्पाहार देकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Express MPCG