बालोद । विनोद जैन

बालोद शहर में लगातार पिछले 2 माह से चोरी के नए नए मामले सामने आ रहे हैं रात्रि में दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोरों का अभी तक कोई सुराग नही मिला तो वहीं होली मनाने अपने पैतृक गांव जाने वाले शिक्षक कालोनी के 3 घरों में मकान सुना देख चोरों ने धावा बोला और लाखों के नगदी एवं जेवरात उड़ा ले गए सुबह जब आसपास के लोगो ने ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी सिटी कोतवाली में दी गयी समाचार लिखे जाने तक कुल कितने की चोरी हुई है इसकी जानकारी नही लगी है वहीं रायपुर से खोजी कुत्ता भी मंगवाया गया है जिसकी मदद ली जा रही है वहीं पुलिस शिक्षक कालोनी सहित आसपास अन्य जगहों पर लगे सीसी टीवी खंगाल रही है पुलिस का दावा है जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा वहीं शहर में हो रहे लगातार चोरी से लोगो मे दहशत व्याप्त है वहीं अब पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए चौक चौराहे के सीसीटीवी कैमरे पर लोग सवाल उठा रहे हैं
