NH 30 मांझीआठगांव के पास खड़ी ट्रक के पीछे जा टकराई बाइक, चालक की हुई मौत
।
भरत भारद्वाज ✍️
कोंडागांव – नेशनल हाईवे 30 मांझी आठगांव के पास गुरुवार की रात रोड में बिना कोई सांकेतिक चिन्ह लगाए खड़ी ट्रक के पीछे एक बाइक सवार टकरा गया, जिसमे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस द्वारा मर्ग अपराध कायम कर विवेचना कर रही .

जानकारी के अनुसार ग्राम माझीआठगांव निवासी अशोक कुमार मरकाम गुरुवार की रात लगभग 9 बजे बाइक से बहीगांव सामान खरीदने जा रहा था, नेशनल हाइवे 30 मांझीआठगांव के पास रोड में एक ट्रक बिना कोई सांकेतिक चिन्ह लगाकर खड़ी थी, अंधेरे होने के चलते बाइक चालक रोड में खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 17 एच 3326 को देख नही पाया और ट्रक पीछे टकरा गया । इस दुर्घटना में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिस की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलने पर फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को फरसगांव के चीरघर में लाकर रखा गया और मर्ग कायम कर जांच पंचनामा के पश्चात शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
वहीं परिजनों ने बताया की गुरुवार ग्राम मांझीआठगांव का वार्षिक मेला था और मृतक के दोस्त मेला घूमने आए थे मृतक अपने दोस्तो के लिए सब्जी खरीदने जा रहा था , नेशनल हाईवे 30 मांझीआठगांव के पास ट्रक क्रमांक सीजी 17 एच 3326 लापरवाही पूर्वक रोड में बिना कोई सांकेतिक चिन्ह लगाए खड़े ट्रक कर दिया था ,अंधेरे होने के चोट बाइक चालक ट्रक को देख नही पाया, और ट्रक से टकरा गया , परिजनो की रिपोर्ट पर फरसगांव पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है ।
