*चारामा दिनेश साहू*
10 मार्च की रात चारामा में एक बार फिर से चोरी होने की घटना सामने आई है । जिसमे शातिर चोरों ने थाने के ठीक बगल मे ही संचालित होने वाले जनपद प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी के रसोई का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर को चोरी कर ले गए हैं । सुबह चोरी की घटना का पता लगने पर स्कूल प्रबंधन की ओर से थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है । जिसके बाद चारामा पुलिस चोरों की पतासाजी करने में जुटी हुई हैं ।
