स्कूली बच्चो से भरी बस में आग लग गई , समय रहते बच्चो को सकुशल

:कोरबा जिले के जैन पब्लिक स्कूल के बच्चो से भरी बस में भीषण आग लगाने से हड़कंप मच गया . बस देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी. लेकिन, आनन-फानन में सभी बच्चों को बस से सुरक्षित उतार लिया गया है.कल ही कांकेर जिले में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो का 14 चक्के ट्रक की भिडंत में 7 बच्चे की मौत हो गई तो वही घायल एक बच्चा आबेडकर हॉस्पिटल रायपुर संघर्ष कर रहा है ।

आज छत्तीसगढ़ में फिर स्कूली बच्चो से भरी बस में आग लग गई , समय रहते बच्चो को सकुशल निकाल लिया गया । प्राप्त जानकारी अनुसारगोढ़ी स्थित जैन पब्लिक स्कूल से बच्चों को लेकर बस छुरी कटघोरा छोड़ने जा रही थी. इसी दौरान छुरी मुख्य मार्ग में वाहन आगजनी हो गई. आनन-फानन में सभी बच्चों को नीचे उतार कर जान बचाई गई. वहीं घटना की तत्काल सूचना दमकल टीम को दी गई.

Express MPCG