*रीता शोरी जिला पंचायत अध्यक्ष और हीरा सिंह नेताम उपाध्यक्ष निर्वाचित* *जिला पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को प्रमाण-पत्र सौंपे गए*


भरत भारद्वाज

कोंडागांव – त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जिला पंचायत कोंडागांव के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन कार्यक्रम आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के सभी 12 निर्वाचित सदस्यों में से अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती चरणतीन राजेश नेताम और श्रीमती रीता शोरी ने नामांकन फॉर्म भरा, जिसमें सभी सदस्यों के द्वारा किए गए वोट के आधार पर श्रीमती रीता शोरी को 07 और श्रीमती चरणतीन नेताम को 05 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार श्रीमती रीता शोरी को बहुमत के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित मानते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया। इसी प्रकार जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद हेतु 05 अभ्यर्थियों ने नामांकन फॉर्म भरा था, जिसमें 03 अभ्यर्थियों का फॉर्म विधि मान्य नहीं पाए गए, वहीं श्री रामचरण सोरी और श्री हीरासिंह नेताम का नामांकन विधि मान्य पाया गया। मतदान के उपरांत श्री हीरा सिंह नेताम को 07 और श्री रामचरण सोरी को 05 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार हीरा सिंह नेताम को बहुमत के आधार पर उपाध्यक्ष पद हेतु उन्हें प्रमाण-पत्र दिया गया। उक्त निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर तथा सहायक पीठासीन अधिकारी एवं उप संचालक पंचायत श्री बलराम मोरे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Express MPCG