*निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन अलग थीम पे मनाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस*

जगदलपुर,बस्तर चंद्रहास वैष्णव

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष रूप से मनाया जाता है जिस उपलक्ष्य में जगदलपुर के निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भी हर वर्ष की तरह भिन्न भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है जिसमें हर वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष आयोजन किए जाते रहे है।इस वर्ष भी निशा फाउंडेशन के द्वारा जगदलपुर के वीर सावरकर भवन में विभिन्न आयोजन किए जा रहे है जिसमें मुख्य रूप से जमीनी स्तर के महिला कर्महारियों,कुटीर उद्योग के तहत कामकाजी महिलाओं,एवं युवा प्रतिभाओं के लिए विशेषकर आयोजन किए जा रहे है।
फाउंडेशन द्वारा विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके प्रयासों को पहचान दिलाने के उद्देश्य से दो प्रमुख पहल लेकर आ रहा है जिसमें

– पैसों की पाठशाला कार्यरत महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता सत्र
– सुपर वुमन, सुपर पावर बस्तर की उन महिलाओं का सम्मान, जिन्होंने अपने क्षेत्र में खास पहचान बनाई है

और रंगारंग कार्यक्रमानुसार
लोकल सिंगर आर्टिस्ट आदर्श तिवारी का लाइव म्यूज़िकल कॉन्सर्ट
– PAUSE BAND, रायपुर द्वारा बैंड परफॉर्मेस
– बस्तर की महिला उद्यमियों द्वारा बिज़नेस स्टॉल्स
जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क किया जा सकता है
संपर्क:

निशा नागवंशी : +917888371173
झरना मोहंती : +919492677631

Express MPCG