विनोद जैन

बालोद । बालोद नगर पालिका में 10 वर्षो बाद पुनः भाजपा का कब्जा हुआ है यहां भाजपा से पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने शानदार जीत दर्ज की है 20 वार्डो वाला बालोद पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी 20 पार्षदों का 8 मार्च को शपथ ग्रहण होना है जिसमे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होंगे शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर जहां प्रशासन अपने स्तर पर तैयारी कर रही है वही भाजपा कार्यकर्ता भी तैयारी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं इसी संदर्भ में आज भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी गयी है
