**अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति सप्ताह का आयोजन और महिला कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओ का सम्मान*

यजुवेंद्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय डाक विभाग द्वारा 3 मार्च से लेकर 7 मार्च तक नारी शक्ति सप्ताह 2025 चलाया जा रहा है, जिसमें विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारियों एवं महिला डाकघर अभिकर्ताओ को उनके अमूल्य योगदान हेतु 6 मार्च को उपडाकघर कोंडागांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन उपसंभागीय निरीक्षक डाक कोंडागांव श्री आर एस मिश्रा जी के नेतृत्व में किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधीक्षक डाकघर बस्तर संभाग श्री आर पी वर्मा जी उपस्थित रहे जिन्होंने विभाग में कार्यरत महिला डाक अभिकर्ता श्रीमती निकिता मोदी, अंजू साहू, निशा गोलछा, संध्या आचार्या, अंकिता राव एवं महिला डाकघर कर्मचारी नम्रता बंधैया उपडाकपाल कोंडागांव नाका, मेघा ठाकुर, मोनिका पटेल, रानी साहू, हिमांशी, राधा कश्यप, नेहा मिश्रा, रश्मी मिथलेश, मुस्कान, अंजली बर्मन एवं फरसगांव से रूपोंतीन नाग पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।साथ ही कोकोड़ी ग्राम निवासी कुमबत्ती ने 1 लाख का महिला सम्मान बचत पत्र लिया जिसे हाथों – हाथ पास बुक और उपहार देकर सम्मनित किया गया.कार्यक्रम में अधीक्षक श्री वर्मा जी ने नारी सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहां की महिलाओं के लिए विभिन्न बचत योजनाएं हैं जिसमें निवेश कर महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो सकती हैं छोटी बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना है जिससे बालिकाओं को सशक्त किया जा सकता है. उन्होंने महिला डाककर्मियों एवं डाकघर अभिकर्ता को अधिक से अधिक महिला सम्मान बचत पत्र एवं सुकन्या समृद्धि के खाते खोलने पर जोर दिया और बातया की महिला सम्मान बचत पत्र खाता खोले जाने की अंतिम तिथि 31-03-2025 है.इस मौके पर उप डाकपाल कोंडागांव शेख रूहुल ताज, दयाराम ध्रुव, नईम खान, हरेंद्र यादव, डिकेश मिर्झा, संदीप राव सहित डाकघर के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Express MPCG