भरत भारद्वाज
कोण्डागांव :- जिले के थाना फरसगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम नयानार में दिनांक 03 मार्च 2025 की रात्रि 09:00 बजे आरोपी नरसू मरकाम के द्वारा अपने चचेरे भाई मोतीलाल मरकाम को मेरे घर क्यो आया है। कहकर पहले से रखे चाकु से मोतीलाल के पेट में मारा तो मोतीलाल अपने जान बचाने के लिये अपने घर के तरफ भगा दरवाजे के पास गिरने पर पिछे से दौड़ाते आ रहा आरोपी नरसू फिर से मोतीलाल के पेट एवं सीने में चाकु से दोबारा और मारा तब मोती लाल मां मुझे बचाव नरसू मुझे जान से मार देगा कहते हुये अपने घर के ओर दौड़ते गया और आंगन में खुन से लथपथ होकर गिर गया। उसके बाद घायल मोतीलाल को ईलाज हेतु 108 को फोन कर एम्बुलेंस से अस्पताल फरसगांव होते हुये जिला कोण्डागांव में भर्ती कियें थे। प्रार्थी छेदीलाल मरकाम पिता रामलाल मरकाम निवासी नयानार के रिपोर्ट पर अपराध कमांक 29/2025 धारा 109 (1) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के द्वारा सख्त कार्यवाही के आदेश से एडिशनल एसपी कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में आरोपी नरसू मरकाम पिता श्यामलाल मरकाम निवासी नयानार स्कुल पारा थाना फरसगांव का शीघ्र पता तलाश कर दिनांक 05मार्च2025 को 13:35 बजे गिरफ्तार कर विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही करते हुए मामला अजमानतीय होने से आरोपी नरसू मरकाम को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल की जावेगी। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि. सुरेन्द्र बघेल, सउनि पिताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक मुपेन्द्र साहु, म.प्र.आर जयश्री ध्रुव, आरक्षक नारायण शार्दुल की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
