रिपुदमन सिंह बैंस 
भानुप्रतापपुर – पार्षद व युवा कांग्रेस नेता पंकज राज वाधवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां की भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के समर्पित जनपद प्रत्याशियों की करारी हार हो चुकी है जिससे वह दुर्गुकोदल भानुप्रतापपुर चारामा में जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष नहीं बन पा रही है हार के भय से वह कांग्रेस समर्पित जनपद सदस्यों को डराने धमकाने का प्रयास कर किसी भी तरह से अपने पक्ष में लाने की नाकाम कोशिश कर रही हैं सत्ता सरकार के प्रभाव में लोकतंत्र की हत्या कर रही है ।
पर भाजपा के स्थानीय नेताओं को यह पता नहीं है ऊलुर ज़ुलुर हल्की बयान बाजी करने व पैतरे बाजी से कांग्रेस पार्टी के एक छोटे से कार्यकर्ता को भी आप डरा धमका नहीं कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप में शेर की तरह जीता है उन्हें आप अपने पाले में नहीं ला सकते तो यह तो हमारे जनपद सदस्य एक मजबूत कांग्रेस के नेता है उनके आसपास भी आप भटक नहीं पाओगे आपकी यह ओक्षी निती में आप कामयाब नहीं होंगे आपकी इन ओक्षी हरकतों से हमारे जनप्रतिनिधि और भी मजबूत हो चुके हैं आप कितना भी प्रशासन के ऊपर दबाव डाल के कार्य करवा ले भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों जनपद सदस्य के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता ही बनेंगे ।
लोकतंत्र के ऊपर आपके इस प्रहार का जवाब जनता हमेशा आपको देता आई है और आगे भी देगी भानुप्रतापपुर कांग्रेस का अबैध किला यहां के मजबूत कार्यकर्ताओं के दम पर टिका है इसे आप भेद नहीं पाएंगे ।
