भरत भारद्वाज
फरसगांव – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन संपन्न होने के उपरांत छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा-25 के अंतर्गत जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु समय सारिणी जारी कर दी गई है।0 इसके अनुसार आज मंगलवार को फरसगांव जनपद पंचायत हेतु अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया गया। फरसगांव जनपद पंचायत कार्यालय के बंद कमरे में निर्वाचन अधिकारी फरसगांव एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम की उपस्थिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु सम्मेलन की प्रक्रिया पूरा किया गया। जनपद पंचायत अंतर्गत कुल 20 नवनिर्वाचित जनपद सदस्य है। निर्वाचन में भाजपा से अध्यक्ष पद हेतु मानकु राम नेताम और कांग्रेस से रैयमति कोर्राम ने दावेदारी पेश की । जिसमें मानकु राम नेताम को 13 मत मिले और रैयमति कोर्राम को 7 मत मिले। जिसमें मानकु राम नेताम ने 6 मत से जीत हासिल की । वही उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा से जदु राम नाग और कांग्रेस से विक्की दास ने दावेदारी पेश की। जिसमें जदू राम नाग को 13 मत और विक्की दास को 7 को मत मिले । जिसमें जदू राम नाग ने 6 मत से जीत हासिल की। इस तरह अध्यक्ष पद और उपाध्यक्ष पद कर भाजपा ने कब्जा किया । इस जीत पर भाजपाइयों में खुशी का माहौल है। कार्यालय के बाहर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाईं। जीते प्रत्यासी को सभी ने बधाई दिए।
