चंद्रहास वैष्णव
सुकमा
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सुकमा वनमंडल के वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 2021 और 2022 में तेंदूपत्ता बोनस भुगतान में अनियमितता पाए जाने के बाद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक जांच में संदेहास्पद भूमिका सामने आने के कारण सरकार ने IFS अधिकारी अशोक कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया। निलंबन के दौरान उन्हें वन संरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है।
जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के कोंटा वन मंडल में वर्ष 2021 व 22 में हजारों संग्रहको को तेंदूपत्ता बोनस वितरण नही होने की जानकारी मिली, जिसके बाद विभाग द्वारा 5 सदस्यों की टीम गठित कि गई,जहाँ प्राथमिक जांच में वर्ष 2021 में 15 प्राथमिक समितियों के द्वारा तेंदूपत्ता बोनस वितरण में करीब 21 हजार 225 संग्रहको को 3 करोड़ 16 लाख 12 हजार 11 रुपये का वितरण नही होने की बात सामने आई, इसके अलावा वर्ष 2022 में 10 प्राथमिक समितियों के 13 हजार 1 सौ 97 संग्रहको को 2 करोड़ 58 लाख 69 हजार 975 रुपये का भुगतान नही होने की बात सामने आई, जिसकी सूचना मिलने के बाद 17 जनवरी को जांच शुरू हुई और सुकमा वनमण्डलाधिकारी अशोक पटेल की भूमिका संधिग्ध होने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
इस मामले में सीसीएफ आरसी दुग्गा ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है, इसकी जांच की जा रही है, इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही कि जाएगी।
