11 फरवरी शनिवार को सहायक शिक्षक व प्रधान पाठक मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। दावा किया गया कि पांच अलग-अलग संभागों से पांच अलग-अलग दिशाओं के सहायक शिक्षकों व प्रधान पाठक राजधानी रायपुररायपुर पहुंचने से रोकने के प्रयास में माध्यमिक स्कूल के प्रधान पाठको तथा संकुल समन्वयको की पहचानने, रोकने की ड्यूटी लगाई गई है खबर है कि जगह जगह चेक पोस्ट लगा चिन्हांकित कर वाहनों को रोकने की तैयारी की गई है पहुंचेंगे

रायपुर / छत्तीसगढ़ के 146 ब्लॉक में ब्लॉक लेबल पर सहायक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे है । वेतन विसंगति दूर करने की मांग लेकर सहायक शिक्षक व प्रधान पाठकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है। आंदोलन का आज शुकवार को पांचवा दिन है। हड़ताल को लेकर सरकार के स्तर से कोई अब तक पहल नहीं की गई है। इसी बीच सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने वेतन विसंगति न्याय पदयात्रा व मुख्यमंत्री निवास के घेराव का ऐलान किया है।

← Back

Thank you for your response. ✨

 

सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा की अगुवाई में वेतन विसंगति को लेकर चल रहे हड़ताल के बीच पदाधिकारियों की बड़ी बैठक रायपुर कलेक्ट्रेट गार्डन में हुई। बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है कि अब आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसी बीच 11 फरवरी शनिवार को सहायक शिक्षक व प्रधान पाठक मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। दावा किया गया कि पांच अलग-अलग संभागों से पांच अलग-अलग दिशाओं के सहायक शिक्षकों व प्रधान पाठक राजधानी रायपुर पहुंचेंगे तथा मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।
इनकी एलान के बाद प्रशासनिक तैयारी जोरो से चल रही है जैसे पहले भी आंदोलनों में देखा गया है । वहीं शासन व प्रशासन पुलिस सहित शिक्षा विभाग आंदोलन को अप्रभावी बनाने व रायपुर पहुंचने से रोकने के प्रयास में माध्यमिक स्कूल के प्रधान पाठको तथा संकुल समन्वयको की पहचानने, रोकने की ड्यूटी लगाई गई है खबर है कि जगह जगह चेक पोस्ट लगा चिन्हांकित कर वाहनों को रोकने की तैयारी की गई है

Express MPCG