*पालिका चुनाव में ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार यशवंत जैन को कांकेर जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की मिली जिम्मेदारी*

विनोद जैन

बालोद | कांकेर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पालिका चुनाव में कांकेर और बालोद जिले में ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार यशवंत जैन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला पंचायत अध्यक्ष कांकेर के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
जैन इससे पहले भी कई चुनाव एवं संगठन प्रभारी की सफलता पूर्वक जिम्मेदारी निभा चुके हैं और उनके नेतृत्व में भाजपा को उल्लेखनीय सफलता भी मिली है। ज्ञात हो कि बालोद एवं कांकेर जिले में नगरीय निकायों के चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है । आजादी के बाद पहली बार कांकेर नगरपालिका में भाजपा का अध्यक्ष भी बना है। इसके अलावा चारामा को छोड़कर कांकेर जिले की सभी नगर पंचायतों में भी भाजपा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की कुशल रणनीति और कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाले यशवंत जैन छात्र जीवन से ही राजनीति के गुर जानते हैं गत विधानसभा चुनाव में भी कांकेर जिले संगठन प्रभारी का दायित्त्व निभा चुके हैं एक छोटे से कार्यकर्ता की भांति हर काम को करने का माद्दा रखने वाले जैन ने भाजपा संगठन में विभिन्न दायित्त्वों का निर्वहन कर चुके है

संगठन और चुनाव में मजबूत रणनीति तैयार करने की वजह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला पंचायत अध्यक्ष कांकेर के चयन के लिए यशवंत जैन को जिम्मेदारी सौंपी है। अब जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा नेतृत्व को यशवंत जैन से बड़ी उम्मीदें हैं।
पार्टी को उम्मीद है कि यशवंत जैन के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी भाजपा अपनी विजय पताका फहराने में सफल होगी। पार्टी ने इस चुनाव को पूरी गंभीरता से लेते हुए संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति के तहत दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि अधिकतम सदस्यों का समर्थन प्राप्त कर पार्टी अपनी स्थिति मजबूत कर सके उनकी नियुक्त पर बालोद जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई प्रेषित की है

Express MPCG