दो मोटरसाइकिल चालकों मे भिड़ंत दोनो घायलों को हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल ।।

दिनेश साहू ✍️
चारामा – शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब दो मोटरसाइकिल सवार आपस में सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं घटना चारामा से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर ग्राम बाबुकोहका के पास ढ़ाबे के आस पास की बताई जा रही है दोनो घायलों को उचित उपचार के लिए तत्काल हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस की मदद से चारामा के रानी दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहाँ चिकित्सकों के द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है । सड़क हादसे में घायल एक बाईक सवार निखिलेश यादव पिता चिंता राम यादव निवासी ग्राम उड़कुड़ा जो ग्राम पंचायत आँवरी के सचिव तो वहीं घायल दुसरे व्यक्ति को ग्राम चिनौरी निवासी मोहपाल पिता अभिराम उम्र 40 वर्ष को रिटायर्ड आर्मी के जवान बताए जा रहे हैं ।
