यजुवेंद्र सिंह ठाकुर,✍️
कोरर के रेंजर ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत , कारण का खुलासा अभी तक नही
कांकेर /भानुप्रतापपुर विकासखंड के सामान्य वन मंडल कांकेर के वन परिक्षेत्र कोरर में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी कृष्ण कुमार इरर्घट ने अज्ञात कारणों से गुरुवार शाम जहर सेवन कर ली ।
जिसे देर शाम को प्राथमिक उपचार की बाद कांकेर जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान देर रात्रि उनकी मौत हो गई । कारण का पता अभी तक नही चला है ।
