डीआईजी बालाजी राव ने बोरगांव पीटीएस कैंप का किया निरीक्षण, अच्छे पुलिस के गुणों की दी जानकारी
।
भरत भारद्वाज ✍️
कोंडागांव – उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज बालाजी राव सोमावार द्वारा 9 फरवरी को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बोरगांव का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव ने कैंप में प्रशिक्षणरत बस्तर फाइटर्स के प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात कर सभी को समाज में पुलिस की भूमिका एवं आम जनता के साथ पुलिस का व्यवहार कैसा होना चाहिए संबंधी सारगर्भित जानकारी दी गई तथा साथ पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा जवानों को पुलिस व्यवहार के संबंध में उपयोगी जानकारी दी गई और अच्छे पुलिस के गुण को बताए। साथ ही प्रशिक्षण संबंधी जानकारी लेने के साथ जवानों से भोजन की गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए जवानो के साथ में भोजन ग्रहण किए ।
