यजुर्वेद सिंह ठाकुर
काँकेर । सामाजिक संस्था ‘जन सहयोग’ के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को जिला उत्तर बस्तर काँकेर यातायात पुलिस द्वारा एक सादगी पूर्ण समारोह में उनकी यातायात संबंधी समाज सेवाओं के उपलक्ष में “गुड समेरिटन सम्मान ” तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में महीने भर के लिए यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम जनहित में प्रस्तुत किये गए थे। जिनमें “सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा” के तहत श्री अजय पप्पू मोटवानी ने यातायात पुलिस को भरपूर सहयोग दिया ही था, साथ ही साथ पैदल चलने वाले राहगीरों तथा वाहन चालकों को भी विनम्रता पूर्वक समझाइश लगातार दी थी। इस महत्वपूर्ण सेवा हेतु
मोटवानी को गुड समेरिटन सम्मान के योग्य माना गया और उन्हें काँकेर पुलिस द्वारा उपमहानिरीक्षक तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शानदार मोमेंटो स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। “गुड सेमेरिटन सम्मान” की सूचना मिलते ही अनेक नागरिकों एवं मित्रमंडली द्वारा मोटवानी को बधाइयां दी जा रही हैं।
