*पत्रकार जावेद खान ने जनपद क्रमांक 11 से भरा नामांकन, समर्थकों का दिखा उत्साह*

भानुप्रतापपुर,

ब्यूरो रिपोर्ट

भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है, जनपद क्षेत्र क्रमांक 11 से तेज तर्रार पत्रकार जावेद खान ने नामांकन दाखिल करने आज अपने समर्थकों के साथ पहुंचे , जावेद ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि अपने क्षेत्र के दुर्दशा से परेशान ग्रामीणों ने उन्हें इस बार मैदान में उतारा है, और वो अपने साथियों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे है, जावेद के नामांकन दाखिल करने से दोनों ही प्रमुख पार्टियों के नेताओं में भी खलबली मची हुई है

Express MPCG