दिव्यांग बच्चो के बीच कलेक्टर महोदय ने मनाया जन्मदिन


-मनीराम सिन्हा

नरहरपुर. माननीय कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीर सागर जी ने शा. दृष्टि एवं श्रवण बाधित वि‌‌घालय कोदाभाट कांकेर में अपना जन्म दिवस मना कर बच्चो के बीच खुशीयो बांटी दिव्यांग बच्चो ने गीत संगीत एवं सांकेतिक भाषा में कलेक्टर महोदय को शुभकामनायें प्रेषित की। कलेक्टर महोदय जी ने बच्चो के बीच केक काटकर मिष्ठान विवरण किया एवं संस्था के दिव्यांग बच्चो को मेहनत और लगन से अपनी पढ़ाई पूरी करने अपने घर परिवार समाज का नाम रोशन करने के लिये उज्जवल भविष्य के लिये आशीर्वाद प्रदाय किया। इस अवसर पर उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती क्षमा शर्मा श्री आशीष कुमार शोरी, श्री सचिन चौबे सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।..