टिकट नहीं मिलने से पूर्व पार्षद प्रहलाद कुंजाम ने पार्टी से की बगावत, अध्यक्ष हेतु किया निर्दलीय नामांकन पत्र जमा

भरत भारद्वाज

फरसगांव :- कोण्डागांव जिले के नगर पंचायत फरसगांव में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कई बार के सरपंच रहे स्व-हरी कुंजाम एवं एक बार के नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र एवं पूर्व पार्षद प्रहलाद कुंजाम ने निर्दलीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे है, वही सूत्रों के हव्वाले से पता लगा है की कांग्रेस उग्रेशचंद मरकाम को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनाये जाने से प्रहलाद कुंजाम एवं उनके समर्थक नाराज चल रहे है उनका कहना है की पार्टी कार्यकर्ता का पर भरोसा ना करना बहुत बड़ी भूल कर रही है। इसके पूर्व बीजेपी की सत्ता होने के कारण यहां विकास से नगर पंचायत कोसो दूर है। निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर प्रहलाद कुंजाम का कहना है मेरे पापा से लेकर दादा तक कांग्रेस पार्टी के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं, उनके पार्टी समर्पित कार्यो को देख कर मैं भी बचपन से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ कर काम किया हूं। फिर भी पार्टी ने मुझे टिकट नही दिया जिसके चलते मैं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहा हूँ, फरसगांव की जनता मुझे मतदान कर मुझे समर्थन करती है, मैं अध्यक्ष बनता हु तो नगर पंचायत फरसगांव में विकास की गंगा बहा दूंगा यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी… जबकि प्रहलाद कुंजाम वर्ष 2020 – 24 में वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद रह चुके है। अब देखना होगा को पूर्व पार्षद को टिकट ना देना कांग्रेस के लिए कितना घातक सिद्ध होगा ये देखने वाली बात होंगी।

Express MPCG