मनीराम सिन्हा
नरहरपुर. नगर पंचायत के प्लेसमेंट कर्मचारियों की ईपीएफ राशि नियमित रूप से उनके ईपीएफ खाते में जमा करवाई जा रही है साथ ही प्लेसमेंट कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराने के लिये एवं उन पर आश्रित परिवारजनों को निःशुल्क कैशलेश स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराने आज सभा कक्ष में ई-पहचान कार्ड नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारी सलाम द्वारा वितरित किये गए। इस अवसर पर सीएमओ रोशन सिंह ठाकुर, लेखापाल ऋषभ सिंह, सहायक ग्रेड 03 पार्वती साहू एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
*क्या होगा फायदा*
ई पहचान पत्र से प्लेसमेंट कर्मचारियों एवं उन पर आश्रित परिवारजनों को निःशुल्क दवाई और स्वास्थ्य परीक्षण (सीटी स्कैन, एमआरआई आदि), छोटी या बड़ी सभी बीमारी का विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा सुविधाजनक ईलाज, निकाय में कार्य के दौरान किसी अप्रत्याशित घटना के घटित होने पर 80 प्रतिशत अंग खराब हो जाने की दशा में अंतिम वेतन का 80 प्रतिशत आजीवन पेंशन की पात्रता होगी। कार्य के दौरान मृत्यु की दशा में उत्तराधिकारी को कर्मचारी के अंतिम वेतन की 80 प्रतिशत राशि पेंशन के रूप में प्राप्त होगी। ई पहचान कार्ड से प्लेसमेंट कर्मचारियों व उनके आश्रितों के ईलाज में लगने वाले व्यय की बचत होगी, जिसके फलस्वरूप प्लेसमेंट कर्मचारी बचत राशि का उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा, जीवन स्तर में सुधार लाने में कर सकेंगे, एवं उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ होंगी।
