विनोद जैन

बालोद । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर पालिका में अध्यक्ष सहित सभी 20 पार्षदों के नामांकन भरने के बाद शाम चुनावी कार्यालय का शुभारंभ बालोद के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में किया गया इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख वरिष्ठ नेता यशवंत जैन पूर्व विधायक प्रीतम साहू पूर्व पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा राकेश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार पवन साहू मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा आदि नेता गन उपस्थित थे इस अवसर पर सभी पार्षद प्रत्याशियों का औपचारिक परिचय के बाद सभी नेताओं ने अपने उद्बोधन में नगर पालिका में भाजपा का कब्जा जमाने और सभी पार्षदों को जिताने उपस्थित कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया नगर पालिका अध्यक्ष की प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की
