दीपक विश्वकर्मा
मनेन्द्रगढ़= आज एमसीबी जिला के नगर पंचायत नई लेदरी में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी सहित पार्षदो की नामांकन रैली रही,
प्रत्याशियों को तिलक लगाकर व माला पहनाकर बैंड बाजा के साथ रैली निकाली गई।नामांकन रैली में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे साथ में छत्तीसगढ़ के पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल उपस्थित रहे, वहीं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने सभी प्रत्याशियों को माला पहनाकर व मुंह मीठा कराया और जीत की अग्रिम बधाई दी।
