यजुर्वेद सिंह ठाकुर
कांकेर
प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों में गणित व विज्ञान में रुचि विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत किया गया। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 व इसरो संस्था पर आधारित प्रश्न तैयार किए गए थे। इसी प्रकार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विभिन्न प्रविधियां पर आधारित पाठ योजना रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कुल 6 विधाओं पर आधारित थी। खिलौना आधारित शिक्षण, जोड़ी में – सीखना, अनुभव के आधार पर
सीखना, कहानी के आधार पर सीखना, एफएलएन नवाचारी शिक्षक एवं परियोजना आधारित शामिल थे।क्विज प्रतियोगिता के संयोजक हेमेंद्र साहसी निर्णायक लखन लाल साहु, बीना शोरी, लीलाधर कौशिक, हेमंत उईके रंगोत्सव प्रतियोगिता के संयोजक नन्द कुमार अटभैया निर्णायक लक्ष्मीकांत साहु, शीतला प्रसाद पांडे,प्रशांत मेश्राम,बी आर निषाद, जीवराखन साहु , कमलेश साहु, थे। क्विज प्रतियोगिता हाई स्कूल स्तर में प्रथम कु ओमनी सलाम व कुमारी नम्रता शोरी कन्या आश्रम सिंगरभाट द्वितीय पवन सेन कु श्वेता साहु संकुल नंदनमारा माध्यमिक वर्ग में प्रथम शिव साईं राठौर व मानव चंदेल संकुल डुमाली द्वितीय पुष्पेंद्र मरकाम शैलेन्द्र मरकाम मा शा कोदागाव रंगोत्सव प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती हेमेश्वरी साहु प्रा शाला गोतपुर संकुल सिदेसर द्वितीय श्रीमती पूर्णिमा गेडाम प्रा शाला माटवाड़ा लाल संकुल मुरडोनगरी रहे सभी विजयी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक पटेल डी एम सी श्री रविप्रकाश मिश्रा बी ई ओ श्री के आर सिन्हा बी आर सी डी के भास्कर द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में एबीईओ दीपक ठाकुर संकुल समन्वयक अशोक नेताम दिलीप साहु शरद श्रीवास्तव, श्री शम्भु शोरी, श्री आर बी निषाद, विजय नाग व शिक्षक श्रीमती सुषमा ठाकुर, श्वेता रामटेके, सीमा साहु, श्रीमती आशा नाविक, श्री सतीश श्रीमती पुरबिया आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षक को पुरस्कृत किया गया।
