भरत भारद्वाज
फरसगांव – नगर पंचायत चुनाव 2025 हेतु कांग्रेस ने रविवार को छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहमति से प्रभारी मंत्री ने नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु 102 उम्मीदवारों की नाम की घोषणा की है। जिसमें फरसगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद हेतु उग्रेशचंद मरकाम के नाम पर मोहर लगा दी है। लिस्ट जारी होने के बाद से उग्रेशचंद मरकाम के समर्थकों में खुशी का माहौल है। लिस्ट जारी होने के बाद उग्रेशचंद मरकाम ने पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार माना है। आपको बता दे कि उग्रेशचन्द मरकाम की पत्नी श्रीमती राजमरकाम वर्ष 2016 से 2020 तक नगर पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष पद पर रह चुके है।
