स्कूली वैन और ट्रक की जबर्दस्त टक्कर , हादसे में में 5 स्कूली बच्चे की मौके पर ही मौत , घायल 2 और बच्चो की मौत कुल 7 बच्चो की मौत , कोरर के पास हुआ हादसा

। कांकेर जिले के भानूप्रतापपुर  ब्लॉक के कोररके पास एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हो गई स्कूली वैन और ट्रक की टक्कर हो गई यहां भीषण सड़क हादसे में स्पॉट पर ही पांच स्कूली बच्चों की मौत हो गई है ,और 2 बच्चें गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना कोरर के पास हुई है। घयलो को जिला अस्पताल कांकेर लाया गया है जहा से रायपुर रेफर करने की चल रही तैयारी ।

जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी होने के बाद 7 बच्चे एक ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर ही 5 बच्चों की मौत हो गई। वहीं 2 बच्चे घायल हो गए। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है ,

Express MPCG