भाजपा ने अध्यक्ष चुनाव हेतु लिस्ट की जारी, फरसगांव से प्रशांत पात्र तो केशकाल से गोपाल बघेल को बनाया अपना प्रत्याशी

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नगर पंचायत चुनाव हेतु भाजपा ने 26 जनवरी रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव एवं संगठन मंत्री पवन साय की सहमति से बस्तर संभाग के नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमें फरसगांव नगर पंचायत हेतु प्रशांत पात्र और केशकाल नगर पंचायत हेतु गोपाल बघेल के नाम पर मोहर लगा दी है। आपको बता दे कि प्रशांत पात्र फरसगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद रह चुके है। लिस्ट जारी होने के बाद से प्रशांत पात्र के समर्थकों में खुशी का माहौल है।

Express MPCG