राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के तहत नरसिंहपुर पुलिस का जागरुकता अभियान

आशीष कुमार दुबे

यातायात नियमों के पालन एवं जागरूकता हेतु पंपलेट तैयार कर सवारी वाहनों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए चस्पा, यातायात नियमों का पालन करने हेतु जनमानस का दिया संदेश।
आशीष कुमार दुबे नरसिंहपुर। उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण प्रदेश में ‘‘परवाह’’ थीम पर चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत नरसिंहपुर पुलिस द्वारा स्कूल एवं कॉलेज, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, सार्वजनिक स्थान एवं सवारी वाहनों पर यातायात नियमों के संबंध में पंपलेट चस्पा किए जाकर जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया है।
स्कूल में चलने वाले वाहनों की चैकिंग – जिले के सभी स्कूलों में बच्चों को आने-जाने के दौरान पुलिस टीमों द्वारा नजर रखी जा रही है ताकि स्कूली बच्चों को परिवहन के समय बेहतरीन सुरक्षा मुहैया करायी जा सके। इसी क्रम में विभिन्न स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चेक किया जा रहा है कि बिना परमिट, फिटनेस बीमा, पीयूसी एवं वीएलटीडी पैनिक बटन, गति मापी यंत्र, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा आदि उपलव्ध है कि नही यह भी देखा जा रहा है कि स्कूल में चलने वाले वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज उपलव्ध है कि नही।

Express MPCG