आशीष कुमार दुबे 
नरसिंहपुर। महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों एवं अपराधों की रोकथाम हेतु नरसिंहपुर पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत योजना अनुसार आशा कार्यकर्ताओं का अपराध रोकथाम में सहयोग लिया जावेगा। इसी क्रम में आज पुलिस कंट्रोलरूम में बैठक आयोजित की गयी है।
महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों एवं अपराधों के संबंध में दी गयी जानकारी – आयोजित बैठक में उपसिथत पुलिस अधिकारियों द्वारा आशा कार्यकताओं से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों कि जानकारी ली। घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न, महिलाओं पर होने वालो अत्याचारों एवं अपराधों के संबंध में जानकारी दी गयी।
समय पर सूचना देकर रोके जा सकते हैं अपराध – बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की पुलिस को सूचना देकर आप लोग महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को कम कर सकते हैं। क्योकि आशा कार्यकर्ताओं की पहुंच सभी घरों तक होती है। ऐसे में घरों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों व अपराधों की आप लोगों को जानकारी होती है। ऐसे में यदि आप लोग महिलाओं को अपराधों से लड़ने व पुलिस को इनकी सूचना देने के लिए प्रेरित करेंगी, तो अपराधों पर नियंत्रण हो सकेगा। महिलाओं को खिलाफ होने वाले अपराध की पुलिस को फोन पर सूचना देंने हेतु भी बताया गया क्योकि कई बार महिलाएं अत्याचार सहती रहती है, बाद में आत्महत्या जैसे अपराध कर बैठती है। पुलिस को सूचना देकर इन अपराधों को रोका जा सकता है। इस दौरान एक वाट्सएप ग्रुप बनाकर आशा कार्यकताओं को उसमें जोड़ा एवं बताया कि इन वाट्सएप ग्रुप पर भी अपराधों की जानकारी दी जा सकती है।
इनकी रही उपस्थिति – पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उप पुलिस अधीक्षक, श्रीमति सचि पाठक, एसडीओपी, श्री मनोज गुप्ता, निरीक्षक संधीर चौधरी, महिला थाना प्रभारी, उनि दिव्या सनोडिया, उनि सरोज रामसखा एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
