*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम से की मुलाकात* *मांगों व समस्याओं से करवाया अवगत*

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम से की मुलाकात*

*मांगों व समस्याओं से करवाया अवगत*

भरत भारद्वाज✍️

कोंडागांव – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की महिलाएं बुधवार को अपनी मांगों को लेकर छग विधानसभा उपाध्यक्ष व केशकाल विधायक संतराम नेताम से मुलाकात करने पहुंचीं थीं। इस दौरान विधायक संतराम ने समस्त महिलाओं से मुखातिब होकर उनकी मांगों और समस्याओं को सुना। साथ ही तत्काल सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनकी जायज मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है।

इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने कहा कि महंगाई के दौर में इतने कम वेतन से गुजरा करना सचमुच में कठिन है। काफी लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की मांग रही है कि उन्हें कलेक्टर दर पर वेतन दिया जाए साथ ही पांच अन्य मांगे भी शामिल हैं। मैंने सीएम साहब को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि इनकी मांगों पर विचार करें। साथ ही आगामी दिनों में मैं मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर जल्द से जल्द मांगे पूरी करने का आग्रह भी करूँगा।

Express MPCG