*नगर पंचायत के मतदान दलों का प्रथम चरण का हुआ प्रशिक्षण* *ईव्हीएम से होगा चुनाव मतदाता को अध्यक्ष एवं पार्षद दोनो को देना होगा वोट

*भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस*


भानुप्रतापपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के रिटर्निंग आफिसर एसडीएम भानुप्रतापपुर गंगाधर वाहिले के मार्गदर्शन में नगर पंचायत भानुप्रतापपुर मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण स्थानीय सेंट जोसफ स्कूल में प्रारंभ हुआ। प्रथम दिवस को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 01 से 03 प्रशिक्षण हुआ। प्रथम दिवस के प्रशिक्षण सत्र में भानुप्रतापपुर के एसडीएम ने सभी मतदान दल के अधिकारी कर्मचारी को निर्वाचन के कार्य को गंभीरता से करने को कहा जो भी मन मे शंका हो उसका समाधान उपस्थित मास्टर ट्रेनरों से करें।मास्टर ट्रेनर द्वारा पूरी निर्वाचन की प्रक्रिया को बारीकी से समझाया गया। पीठासीन अधिकारी का दायित्व क्या होता है एवं पूरे मतदान प्रक्रिया को पीठासीन अधिकारी किस तरह से संचालित करेंगे इस बारे में बताया । साथ ही साथ पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक 01 उनके निर्वाचन कार्य से अवगत कराया। भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में कुल 15 वार्डों के लिए 15 मतदान केंद्र बनाये गये है। इसके लिए 20 मतदान दलों का प्रशिक्षण हुआ। आज के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए मास्टर ट्रेनरो इसमें मतदान प्रक्रिया को विस्तार से पीपीटी दिखाकर समझाया गया।मतदान दलोें के सभी अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि लोकतंत्र के सबसे बडे पर्व में आप सबकी डयूटी लगायी गयी है। नगर पंचायत चुनाव में इस बार ईव्हीएम से होगा। एक ईव्हीएम में ही अध्यक्ष एवं पार्षद को वोट डलेगा। सभी को ईव्हीएम चलाकर प्रारंभ कर इसका पर्याप्त अभ्यास कराया गया साथ माक पोल सीआरसी ,सीलिंग, मतपत्र लेखा और पीठासीन की डायरी सीआरसी और क्लोज बटन आदि पर ज्यादा जोर देकर समझाया गया। आज के प्रशिक्षण में तहसीलदर सुरेंद्र उर्वशा,प्रशिक्षण प्रभारी सदे सिंह कोंमरे,बीईओ,टिकेश्वर सिंह ठाकुर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, निर्वाचन प्रभारी अशोक ठाकुर ,बीआरसी राधेलाल नुरेटी मास्टर ट्रेनर्स मनोज चैहान,निरंकार श्रीवास्तव, के साथ साथ सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी उपस्थित थे।

Express MPCG