*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत यातायात पुलिस की लोगो को जागरूक करने की नई मुहिम,ड्राइंग & पेंटिग के माध्यम से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगों को कर रहे जागरूक*

जगदलपुर
चंद्रहास वैष्णव

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत यातायात जगदलपुर द्वारा आज एक ड्राइंग & पेंटिग के माध्यम चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन बालविहार हायर , सेकंडरी स्कूल , जगदलपुर में आयोजित हुआ।

प्रतियोगिता के मुख्य विषय:
1. *सड़क दुर्घटना एवं बचने के उपाय पर ?
2 सड़क सुरक्षा एवं यातायात पर।

इस आयोजन में *30 से अधिक स्कूल और कॉलेजों के 90 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम , दुर्घटना एवं बचाव के तरीकों को चित्र के माध्यम से ड्राइंग सीट पर अपना कला कृति का प्रदर्शन किए।
छात्र-छात्राओं के उत्साह ने कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई प्रदान की।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य:
इस अवसर पर प्रमुख रूप से:
– संतोष जैन, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)
– यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग
– निरीक्षक कविता ध्रुवे
– एएसआई सुखदेव बघेल
– यातायात विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने सड़क सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया और उन्हें ड्राइंग ,पेंटिग के माध्यम से कला कृति को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित सभी ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया।

Express MPCG