रायपुर/ गरियाबंद जिले में उड़ीसा छत्तीसगढ़ के संयुक्त नक्सली ऑपरेशन में मरे गए 14 .नक्सलियों के शवों को रायपुर लाया गया, पीएम के पहले बॉडी होगी स्कैन की कही बॉडी में विस्फोटक छुपा हुआ तो नहीं

रायपुर/ गरियाबंद जिले में उड़ीसा छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों की संयुक्त पार्टी ने माओवादियों के साथ मुदभेड़ में नक्सलियों के उड़ीसा हेड सहित 14 नक्सलियों (1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली लीडर उड़ीसा हेड,तो अन्य इनामी नक्सली )के शव जंगलों से निकालकर आज बुधवार तड़के राजधानी रायपुर पहुंचाया है । मारे गए नक्सलियों के शव जिसमें 6 महिला 8 पुरुष शामिल है । जिनका पीएम करने डॉक्टरों 12 लीडर डॉक्टर 10 हेल्पर डॉक्टर सहित मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है । वहीं पीएम के पहले सतर्कता बरतते हुए नक्सलियों के शव को पोर्टेबल डिवाइस से सर्च की जाएगी ताकि कोई विस्फोटक उनके बॉडी में छुपा कर रखा गया तो नहीं। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात तक गोली बारी चलती रही वही दावा किया जा रहा है कि और भी नक्सलियों की मौत हुई है जिसपर सुरक्षा बलों द्वारा और नक्सलियों के शव बरामद करने सर्चिंग अभियान में जुटी हुई है । बताया जा रहा है कि अभियान में जुटी उड़ीसा की 75 सदस्यीय टीम वापस उड़ीसा लौट गई है ।और वे कोई भी नक्सलियों के शव को अपने साथ नहीं ले गई है।

Express MPCG