आशीष कुमार दुबे 
गोटेगांव समीपवर्ती रमखिरिया (सरसला) नरसिंहपुर निवासी हेमंत कुमार पटेल, पिता रामशरण पटेल, ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) 2022 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मध्य प्रदेश अधीनस्थ लेखा सेवा में स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर गोटेगांव सहयोग क्रीड़ा मंडल एवं मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा नेता सुभाष चंद्र मिनी स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित प्रो कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हेमंत पटेल को सम्मानित किया गया। पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने हेमंत को प्रशस्ति पत्र भेंटकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
जालम सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि हेमंत की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हेमंत पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया और युवाओं से अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
