आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में दिनांक 1 जनवारी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक तक सम्पूर्ण प्रदेश में ‘‘परवाह’’ थीम पर सडक सुरक्षा जागरूकता माह चलाया जा रहा है। सडक सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस द्वारा जिला अंतर्गत जिलेवासियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध जागरूक किया गया साथ ही यातायात नियमों के उल्लघंन के कारण होने वाली परेशानियों तथा दंडात्मक कार्यवाही की भी जानकारी दी जा रही है एवं नियम विरूद्ध वाहन चालन करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी की गयी है।
यातायात नियमों के पालन हेतु दिलाई गयी शपथ – अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस टीमों द्वारा स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शहर के प्रबुद्धजनों तथा बस चाल, यात्री बस चालक, ऑटो चालक, ट्रक चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गयी।
हेलमेट जागरूकता हेतु लगाए गए सैल्फी प्वाइंट :- जिला अंतर्गत दो पहिया वाहन चालाकों को वाहन चलाते समय हेलमेट कों धारण करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही जागरूकता हेतु विभिन्न स्थानों में सेल्फी प्वाइंट लगाए गए है।
कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही कर 10 बाइक्स (बुलट) पर की गयी कार्यवाही :- नरसिंहपुर पुलिस द्वारा कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर (दो पहिया वाहन) के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अभियान के तहत 10 बाइक्स (बुलेट) चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 10 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया एवं वाहनों से साइलेंसर निकाले गये है। कार्यवाही निरंतर जारी है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करनें वाले 691 वाहन चालकों के विरूद्ध की गयी है चालानी कार्यवाही – सडक सुरक्षा माह के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरूद्ध चलानी कार्यवाही भी सुनिश्चिम की जा रही है। इसी क्रम में अभियान के तहत दो पहिया चलाते समय हेलमेट धारण न करने, सीट बेल्ट धारण न करने, शराब पीकर एवं तेज गति से वाहन चलाने वाले 691 चालकों के चालान काटे गए जिनसे 221100/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है।
