*छ०ग० राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है….।।* _निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही अब सम्पूर्ण प्रदेश में आदर्श संहिता प्रभावशील हो गई है*

 

चंद्रहास वैष्णव

_निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के अनुसार बस्तर जिले में 04 चरणों में निर्वाचन संपन्न कराए जाएंगे…
*नगरपालिका निगम जगदलपुर अंतर्गत कुल 124 मतदान केन्द्र है जिनमें कुल मतदाताओं की संख्या-100436 (पुरुष-47557, महिला-52852 एवं तृतीय लिंग-27) है*

*नगर पंचायत बस्तर अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है जिनमें कुल मतदाताओं की संख्या-7776 (पुरुष-3643, महिला-4133 एवं तृतीय लिंग-०) है*

*जिला बस्तर नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कुल वार्ड- 63, मतदान केन्द्रों की संख्या-139*

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन समय अनुसूची

प्रथम चरण जगदलपुर, दरभा

द्वितीय चरण बस्तर, लोहण्डीगुड़ा

तृतीय चरण – बास्तानार, बकावण्ड, तोकापाल

_नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिला बस्तर में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है…

_आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण छ०ग० संपत्ति विरूपण अधिनियम, 1994 के तहत अगले 24, 48, एवं 72 घंटे में क्रमशः शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों से सभी राजनैतिक विज्ञापन की वाल राइटिंग, पोस्टर्स / पेपर्स या किसी अन्य रूप मे विरूपण, कट आउट / होर्डिंग्स, बैनर फ्लैग हटा लिए जायेंगे…

_निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिला अंतर्गत कल्याणकारी घोषणा / कार्यों पर प्रतिबंध के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश लागू होंगे…

_निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के पश्चात शासन के सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों से आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है। इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर उसे गंभीरता से लिया जाएगा…

_रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक रैली एवं जनसंपर्क पर प्रतिबंध रहेगा, एवं समस्त सभा रैली, जुलूस का आयोजन सक्षम अधिकारी के अनुमति उपरान्त किया जायेगा…

Express MPCG