चारामा विकासखंड के ग्राम पंचायतों में आधार कार्ड बनवाने शिविर का आयोजन
दिनेश साहू ✍️
चारामा– विकास खंड चारामा के कई ग्राम पंचायतों में इन दिनों आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे ग्राम पंचायत जैसाकर्रा मे 2 से 5 फरवरी ग्राम पंचायत दरगहन में 6 से 9 फरवरी ग्राम पंचायत गिरहोला में 10 से 13 फरवरी ग्राम पंचायत चारभाटा में 14 से 17 फरवरी ग्राम पंचायत बारगरी नवापारा में 18 से 21 फरवरी ग्राम पंचायत चारभाटा मे पुन: 22 से 25 फरवरी एवं ग्राम पंचायत कहाड़गोंदी में 26 से 28 फरवरी तक शिविर का आयोजन किया गया है ।शासन द्वारा आधार कार्ड की वैध्यता के लिए निश्चित अवधि तय कर दी गई है । इस शिविर में शिशुओं के आधार कार्ड के लिए 6 माह से 5 वर्ष तक व 15 वर्ष की आयु सीमा तय करने के बाद फिर से आधार अपडेट कराने एवं 18 वर्ष से अधिक आयु सीमा के सभी लोगों को 10 वर्ष पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाकर नया आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है ।
