चारामा पुलिस ने बैटरी चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

चारामा पुलिस ने बैटरी चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी
दिनेश साहू , ✍️
चारामा – 8 फरवरी को चारामा पुलिस ने बैटरी चोरी के एक आरोपी यशवंत उईके उर्फ मक्खी को गिरफ्तार किया है आरोपी नगर के वार्ड नंबर 9 का निवासी बताया जा रहा है जिसने 6 फरवरी को रात्रि के समय सब्जी मंडी के सामने खड़ी मेटाडोर वाहन की बैटरी चोरी की थी । 6 फरवरी को ही प्रार्थी सुरेश सोनकर पिता जागेश्वर सोनकर के द्वारा बैटरी चोरी की शिकायत चारामा थाने में की गई थी जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ सिन्हा के विशेष निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर एसडीओपी डी.आर.टंडन के मार्ग दर्शन में चारामा थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन तिवारी के दिशा निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक टीकम सोने के साथ थाना चारामा से पुलिस टीम गठित कर बैटरी चोरी के आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 24/2023 भादवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय कांकेर पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है ।वहीं चारामा पुलिस द्वारा चोरी के दो अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है ।

Express MPCG