आशीष कुमार दुबे 
गोटेगांव – स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोष के व्यक्तित्व से प्रेरित होकर 1982 में स्थापित किए गए सहयोग क्रीड़ा मंडल द्वारा अपने 41 वें सोपान के अंतर्गत कबड्डी एथलेटिक्स एवं मानवसेवी कार्यक्रमों का शुभारंभ आज दिनांक 20 जनवरी दिन सोमवार को सुवह 09:00 वजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम गोटेगांव में हो रहा है। सहयोग क्रीड़ा मंडल गोटेगांव के संस्थापक सदस्य माननीय मुलाम सिंह पटेल भैयाजी के मुख्य अतिथि एवं स्थानीय वरिष्ठजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ देव पूजन एवं मैदान पूजन के साथ होगा। दिनांक 20 जनवरी दिन सोमवार से दिनांक 23 जनवरी दिन गुरुवार तक आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रथम दिवस पर आज क्षेत्रीय कबड्डी, चौपड़ तथा महिला एवं पुरुष वर्ग में महिला कबड्डी, बालक कबड्डी, हाफ मैराथन दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट थ्रो ,जैवलिन थ्रो ,ऊंची कूॅद ,लंबी कूॅद आदि प्रतियोगिताओं का आगाज होगा। कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं को महिला एवं पुरुष के साथ आयु वर्ग में भी विभाजित किया गया है। प्रो कबड्डी के खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय स्तर की पुरुष कबड्डी का आयोजन कल दिनांक 21 जनवरी दिन मंगलवार से प्रारंभ होगा। जिसमें एकल एवं समूह वर्ग की इन सभी प्रतियोगिता में स्थाई शील्ड के साथ लगभग 30 लाख रुपए की इनामी राशि भी प्रतिभागियों को प्रदान की जावेगी। प्रतियोगिता का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मजयंती “पराक्रम दिवस” दिनांक 23 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगमन होगा।
खेल के साथ सेवा केंद्रों का होगा शुभारंभ – सरदार सिंह
आयोजन समिति से जुड़े श्री मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव इंजी. सरदार सिंह पटेल ने बताया कि सहयोग क्रीड़ा मंडल गोटेगांव द्वारा खेल की विधाओं के साथ मानव सेवी कार्यक्रमों को आयोजन में सम्मिलित किया गया है। नशा मुक्ति एवं नर्मदा सफाई के अभियानों के साथ स्वास्थ्य शिविर, जैविक खेती संवर्धन, कृषि विकास, विधिक सहायता, लोकसेवा के तहत नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग, न्यायालय विभाग, गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल जबलपुर एवं संबंधित एन.जी.ओ. के माध्यम से आज आयोजन स्थल पर सात सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा।
सहयोग कीड़ा मंडल मेजबानी का मंच सावित होगा – जालम सिंह
पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल मुन्ना भैया ने सभी की सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि सहयोग कीड़ा मंडल संपूर्ण गोटेगांव के लिए मेजबानी का मंच है। इस आयोजन में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का हमारे नगर में आगमन होगा। उन्होंने कहा कि एस.के.एम.जी. का यह पूरा आयोजन गोटेगांव के निवासियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन पर आधारित है जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
कार्यक्रम में सम्मिलित होगी प्रदेश की महान हस्तियां
कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, खेल -युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण गोविंद सिंह राजपूत, पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री लखन पटेल, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी, जबलपुर सांसद आशीष दुवे, बालाघाट सांसद श्रीमती भारती, छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भैया, पाटन विधायक अजय बिश्नोई, शहपुरा विधायक माननीय ओमकार धुर्वे, विजय राघवगढ़ विधायक संजय पाठक, विधायक लखन घनघोरिया, पवई विधायक प्रहलाद सिंह लोधी, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ,बड़ा मलहरा विधायक सुश्री रामसिया भारती, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे, बंडा विधायक माननीय वीरेंद्र सिंह, बरगी विधायक नीरज सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व विधायक संजय शर्मा, पूर्व विधायक हाकम सिंह चड़ार, पूर्व विधायक संजय यादव सहित जिले के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
प्रबल सिंह पटेल ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील
कार्यक्रम का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि 21 जनवरी दिन मंगलवार को ऑल इंडिया प्रो कबड्डी के उद्घाटन के साथ महिला कबड्डी का फाइनल, बालक कबड्डी का फाइनल एवं इन विधाओं के पुरस्कार वितरण का भी आयोजन संपन्न होगा। इसी प्रकार 22 जनवरी दिन बुधवार को ऑल इंडिया प्रो कबड्डी का क्वार्टर फाइनल संभागीय कबड्डी के सेमीफाइनल एवं चौपड़ प्रतियोगिता के आयोजन सतत जारी रहेंगे। सहयोग क्रीड़ा मंडल स्थाई समिति के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद जैन, आयोजन समिति के अध्यक्ष दादूराम पटेल, आयोजन समिति के व्यवस्थापक प्रबल सिंह पटेल एवं युवा आयोजन समिति के अध्यक्ष अनीश खरया ने सभी नागरिकों एवं खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थिती की अपील की है।
